दिल्ली एम्स में भर्ती लालू प्रसाद के हेल्थ से जुड़ी बड़ी खबर
आरजेडी सुप्रीमो CCU से कमरे में हुए शिफ्ट; चिराग पासवान ने की मुलाकात और प्रसाद से मिले चिराग पासवान
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान ने अपनी मां के साथ दिल्ली एम्स पहुंचकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिले फिर स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर बताया कि लालू प्रसाद के स्वास्थ्य में पहले से सुधार है। चिराग पासवान ने ईश्वर से लालू प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उनकी हालत में अभी पहले से सुधार देखा जा रहा है, दिल्ली एम्स में भर्ती आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) से कमरे में स्थानांतरित हो गए हैं। लगातार सुधार हो रहा है। अब वे खुलकर बातचीत कर पा रहे हैं। कुर्सी पर भी पहले से अधिक देर तक बैठ पा रहे हैं। हल्का भोजन ले रहे हैं उन्होंने । उनकी हेल्थ पहले से बेहतर हो रही हैं हालत में सुधार के हेतु रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लालू से मुलाकात की उन्होंने लालू के ठीक होने के लिए प्रार्थना की बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती अभी उनकी इलाज चल रहा है। राजद प्रमुख को लेकर मिल रहे हेल्थ अपडेट्स के अनुसार, अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है , ओर बिहार समेत पूरे देश में उनके जल्द सेहतमंद होने की दुआ की जा रही है। अरवल में सभी राजनीतिक मतभेदों को भुलाते हुए लालू प्रसाद यादव के लिए आरजेडी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर लालू यादव की सेहत के लिए हवन किया है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव बिहार के राजनीति के केंद्र बिंदु हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है इसलिए सभी बीजेपी कार्यकर्ता उनके स्वास्थ्य के लिए हवन करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक में विचारों का मतभेद हो सकता है लेकिन निजी जीवन में मन भेद नहीं है उन्होंने कहा लालू प्रसाद यादव एक बड़े नेता हैं, लालू प्रसाद यादव की लंबी दीर्घायु की कामना करते हैं।
National Desk, Ne India News